फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुलिस बल प्रयोग के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखेगी छात्राएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद वीरवार को परिषद ने सुंदरनगर, निहरी और मंडी में प्रदर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग का विरोध किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
बुधवार की घटना को लेकर छात्रों की ओर से पुलिस जवानों के खिलाफ दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने छात्राओं स्नेहा और अनामिका को वीरवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ पुलिस के समक्ष जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वीरवार को उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर हुई धक्कामुक्की में करीब 10 कार्यकर्ता और छात्र आंशिक रूप से चोटिल हुए थे। इनमें पांच छात्र और तीन छात्राएं शामिल थीं। परिषद के संगठन मंत्री अंकित की नाक पर चोट लगी थी। जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई थी। इस दौरान छात्रों और डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई थी। छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज, मारपीट, गाली-गलौज और छात्राओं से बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अंकित ने कहा कि पुलिस के बल प्रयोग के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। मंडी के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी परिषद कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें