फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने जिले के 371 गांवों में 31200 लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला इकाई की ओर से शुरू किया गया मिशन रक्षक शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने 10 दिनों में जिले के 371 गांवों के 31200 लोगों को कोरोना महामारी से बचाव और वैक्सीन के बारे में जागरूक किया है।
विज्ञापन

परिषद के जिला संयोजक गौरव अत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश स्तरीय मिशन रक्षक अभियान में जिले की सात महाविद्यालय इकाइयों के 421 कार्यकर्ताओं ने 371 गांवों में जन जागरण अभियान चलाया। इसमें 31200 लोगों से संपर्क किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि वैक्सीन ही एक ऐसा हथियार है जो कोरोना को मात दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें