फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग में गड्ढे में फंसा ईंटों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र थुनाग में प्रशासन और विभागों की लापरवाही आम आदमी पर भारी पड़ रही है। यहां सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में रविवार को ईंटों से भरा ट्रक बुरी तरह से फंस गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मजदूरों की मदद से ट्रक को खाली करने के बाद यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

थुनाग कस्बे को सीवरेज सुविधा देने के लिए एक माह पूर्व लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। एसडीएम कार्यालय थुनाग की तरफ जाने वाली इस सड़क पर सिविल कोर्ट, तहसील कार्यालय, ट्रेजरी, पंचायत भवन, कृषि और उद्यान विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालय हैं।
यहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। उपरोक्त मार्ग पर जगह-जगह सीवरेज लाइन से जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सीवरेज पाइप बिछाने के बाद सड़क पर पड़े गड्ढों को पूरी तरह से ढका नहीं है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता थुनाग कृष्ण चौधरी ने कहा कि जल शक्ति विभाग के ठेकेदार को जल्द मरम्मत के लिए कहा जाएगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें