फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंद्रावणी में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेवलर, खंभे से टकराया

विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी के शहर के समीप बिंद्रावणी में डिवाइडर पर चढ़ा टैंपो ट्रेवलर। संवाद
विज्ञापन
मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी शहर के साथ लगते बिंद्रावणी में शनिवार सुबह पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के समय ट्रेवलर में करीब 20 पर्यटक सवार थे। घटना के बाद पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई पर्यटक घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

टेंपो ट्रेवलर में सवार पर्यटक दिल्ली से मनाली जा रहे थे। चालक संजय के अनुसार टनल से बाहर निकलते ही एक पत्थर से गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रेवलर डिवाइडर पर चढ़ गया और खंभे से टकराकर रुक गया। यदि ट्रेवलर दूसरी लेन की तरफ चला जाता तो अन्य वाहनों से टकराकर बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें