फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल भवन में गिरा पेड़, बाल बाल बचे विद्यार्थी

विज्ञापन
मंडी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगवाई के पास गिरा पेेड़। संवाद
विज्ञापन
मंडी। संत सतगुरु कबीर मंदिर टारना के आगे पीपल का पेड़ अंधड़ के कारण शनिवार दोपहर 12 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगवाई के स्लैब पर गिर गया।
विज्ञापन

घटना के वक्त बच्चे स्कूल के कमरे में पढ़ रहे थे। इससे बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ और बड़ी घटना होने से बच गई। पहले यह पेड़ बिजली के खंभे पर गिरा। इसके साथ में खड़ी गाड़ियां बच गईं। स्थानीय निवासी शालीग्राम राजू ने बताया कि आसपास भी पेड़ हैं जोकि गिरने की कगार पर हैं। उन्हें भी हटाया जाए। सड़क के किनारे नाली बनाने को भी प्राथमिकता दी जाए क्योंकि बरसात के दौरान नुकसान की आशंका रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें