फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली के तारों में शार्ट सर्किट, घर में लग गई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की कोलंग पंचायत के समोण गांव में बिजली के तारों पर शार्ट सर्किट से एक निर्माणाधीन घर में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो लाखों का नुकसान हो सकता था। आग की यह घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

दोमंजिला मकान से सटे बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो गया। इसके बाद आग लग गई। घटना की सूचना दमकल विभाग जोगिंद्रनगर को दी गई। आसपास के लोगों ने जोखिम उठाकर आग पर काबू पाया। घटना से प्रभावित गोबिंद राम ने बताया कि उनके रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल में निर्माण चल रहा है। इस दौरान आग से नुकसान पहुंचा है। उधर, दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी बंशी राम ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस की टीम ने भी आग के कारणों पर साक्ष्य जुटाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें