फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री के कारण गिरा 4.93 लाख का डंगा : भूपेंद्र

Fri, 22 Aug 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने धर्मपुर लोक निर्माण मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भराड़ी-बांदल चौक मार्ग पर आरडी 2/330 पर 4.93 लाख रुपये की लागत से लगाया गया डंगा 30 जून की बारिश में ढह गया था।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नियमों के मुताबिक डंगा दोबारा लगाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी, लेकिन विभाग ने मजदूरों से काम करवा कर ठेकेदार को बचाने की कोशिश की। घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण ही डंगा पहली ही बारिश में गिर गया। उन्होंने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो, खर्च की रिकवरी की जाए और नए बने डंगे की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से करवाई जाए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारी कई बार इस स्थान से गुजरने के बावजूद कोई कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे साफ है कि ठेकेदार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि धर्मपुर क्षेत्र में 2023 की आपदा के बाद बनाए गए कई डंगे गुणवत्ता की दृष्टि से संदिग्ध हैं और यदि इनकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें