मंडी। मंडी जिला मुख्यालय को मलोरी के फोरलेन टनल से जोड़ने वाली सड़क 6.5 करोड़ से चकाचक होगी लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से मंजूरी के लिए भेजे गए एस्टीमेट को फिलहाल मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव तक इस सड़क की टारिंग नहीं होगी। देवी-देवताओं सहित उनके देवलुओं को धूल से बचाव के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क की बीयरिंग करेगा।
समय-समय पर सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। मलोरी टनल से सब्जी मंडी होते हुए पुलघराट तक करीब दो किलोमीटर यह सड़क पूर्व में सिंगल लेन हुआ करती थी लेकिन लोक निर्माण विभाग ने स्टेट हेड से इस सड़क को डबल लेन कर दिया है। सड़क किनारे पहाड़ी की कटिंग कर सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया गया है जिससे कि सड़क पर दौड़ने वाले वाहन चालकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।