फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेल भरवा कर थार गाड़ी में भागे, अब 18,500 रुपये का चालान

Thu, 25 Dec 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नगवाईं स्थित एक पेट्रोल पंप पर थार सवार युवकों ने 3510 रुपये का पेट्रोल भरवाया और भुगतान किए बिना गाड़ी लेकर भाग गए। अब पुलिस ने इस मामले में 18,500 रुपये का चालान काटा। बीते मंगलवार को पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में तीनों युवक वाहन सहित पकड़ लिए गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक को 3510 रुपये की पूरी राशि दिलवाई। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना पर 18,500 रुपये का चालान भी काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें