फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके श्रद्धालु, बाहरी राज्यों से पधारे संतों ने बढ़ाई शोभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। देवभूमि छोटी काशी मंडी शहर में शुक्रवार को जगद्गुरु भगवान आदि शंकराचार्य का जयंती महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। वेदांत कुटीर मंडी में आयोजित इस पांच दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन शहर की गलियां भगवा ध्वजों और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेदांत कुटीर की संस्था अध्यक्ष साध्वी सेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुआ। सुबह मंत्रोच्चारण के बीच जगद्गुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे वेदांत कुटीर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ निकाली यह यात्रा भूतनाथ गली से होते हुए सेरी बाजार पहुंची। इसके बाद चौहट्टा, इंदिरा मार्केट, समखेतर बाजार, न्यू विक्टोरिया और पुराने विक्टोरिया मार्ग से होकर पुनः वेदांत कुटीर में संपन्न हुई। परिसर के मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के पश्चात संतों और भक्तों के लिए विशेष प्रीति भोज का आयोजन किया गया। वेदांत कुटीर की अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दिनों में ज्ञान और भक्ति की गंगा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कर्मयोग एवं भक्तियोग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जबकि सोमवार को ज्ञानयोग सम्मेलन भी होगा। इसके अतिरिक्त 21 अप्रैल (मंगलवार) को मुख्य उत्सव के अवसर पर संतों के प्रवचनों के पश्चात दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें