फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुन्नू में खड़े टैंकर से टकराई निजी बस, सात लोग घायल

Wed, 22 Jan 2025 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मनाली पठानकोट जा रही निजी बस की टैंकर से हुई टक्कर के दौरान मौके पर मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मनाली से पठानकोट जा रही एक निजी बस कुन्नू पुल के समीप सड़क किनारे पार्क किए पानी के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पधर स्थित अस्पताल में दाखिल कराया है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस जैसे ही कुन्नू पुल के पास पहुंची, सामने से एक कार आ गई। कार से टकराने से बचने के लिए बस चालक ने बस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। हादसे में टैंकर चालक बाल-बाल बच गया।
मगर बस में सवार नाग राज पुत्र साधू राम, फागणी देवी पत्नी नाग राम निवासी गांव गदीबागला तहसील पधर, लता देवी पत्नी मगणू राम गांव थुनाग डाकघर पाली, तारा चंद पुत्र चुडामणि गांव साहल डाकघर कुन्नू, तहसील पधर, पदम सिंह पुत्र बसाखू राम गांव सियुन डाकघर और तहसील पधर, नेहा पत्नी नमन निवासी गुरदासपुर, आदी देवी पत्नी इंद्र सिंह निवासी गांव सियुन तहसील पधर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी पधर, सौरव ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें