मंडी पड्डल स्टेडियम के दुकानदार समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देते हुए। संवाद
मंडी। पड्डल स्टेडियम के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन ने वीरवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पड्डल स्टेडियम दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष तोश कुमार शर्मा ने कहा कि दो महीनों से जिला खेल परिषद मंडी पड्डल स्टेडियम दुकानदारों बार-बार अनुरोध के बावजूद मासिक किराया नहीं ले रही है और न ही पिछले एग्रीमेंट के अनुसार नया एग्रीमेंट खेल परिषद की ओर किया जा रहा है।
सभी दुकानदार एग्रीमेंट के अनुसार मासिक किराया नियमित रूप से देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि खेल परिषद मंडी ने दुकानदारों को बार-बार बिना वजह कई बार नोटिस दिए हैं, इन्हीं सभी मांगों को लेकर पड्डल स्टेडियम दुकानदार एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद