फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व मंत्री का चालक बताकर की लाखों‎ की ठगी‎

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर की पुलिस चौकी में ठगी के मामले की शिकायत के बाद अब अन्य खुलासे भी हो रहे हैं। एक और कारोबारी ने शहर के सदर पुलिस थाना में उसके साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। कारोबारियों को ठगी का शिकार करने वाला व्यक्ति जिले से संबंध रखने वाले एक पूर्व मंत्री का चालक बताया जा रहा है। आरोप है कि वह पूर्व मंत्री के नाम का हवाला देकर कारोबारियों के साथ ठगी करता रहा है।
विज्ञापन


शहरी पुलिस चौकी में दी शिकायत में एक दुकानदार का कहना है कि वह कृषि उपकरणों का डीलर है। पूर्व मंत्री का चालक मंत्री का पावर टिलर ठीक करवाने तथा कुछ सामान लेने‎ उसकी दुकान में आया करता था। करीब 5 महीने पहले दुकान से‎ 5 पावर टिलर यह कहकर ले गया कि मंत्री अभी बाहर हैं, जैसे ही आएंगे भुगतान कर दिया जाएगा। इस तरह करीब‎ 1,95,000 रुपये की धोखाधड़ी उसके साथ की गई। शिकायतकर्ता ने शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
दूसरे मामले में सदर पुलिस थाना में एक अन्य दुकानदार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने पूर्व मंत्री का चालक बताकर 12 नवंबर 2025 को‎ 69,578 रुपये का सामान खरीदा और 7 दिनों के भीतर‎ भुगतान करने का वादा किया। उसने 17 नवंबर को‎ 1,13,577 रुपये का फिर सामान खरीदा। कुल 1,83,155 रुपये का बिल उसने मोहित ठाकुर नाम‎ से बनवाए। इसके बाद उसने फिर से और सामान‎ खरीदने की कोशिश की लेकिन उसे सामान देने से मना कर दिया। उसे‎ पहले का बकाया चुकाने को कहा, जो उसने नहीं‎ चुकाया।
विज्ञापन

इधर शिकायत मिलने के बाद शहरी पुलिस चौकी ने मंगलवार को सुंदरनगर के ग्रामीण क्षेत्र और साइगलू के नालसन में तीन पावर टिलर बरामद किए है। आरोप है कि यह कृषि उपकरण सस्ते दामों पर बेचे गए थे। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें