फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन की जद में आया संयुक्त मकान, खाली करवाया गया

विज्ञापन
महेड़ गांव में फोरलेन की जद में आया मकान। संवाद
विज्ञापन
महेड़ गांव में तीन भाइयों का घर क्षतिग्रस्त, एक हिस्सा हवा में लटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर के महेड़ गांव में तीन भाइयों का संयुक्त रिहायशी मकान फोरलेन निर्माण की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान का एक हिस्सा हवा में लटक गया है। इसके गिरने का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मकान को खाली करवाकर तीनों परिवारों को उनके अन्य सुरक्षित घरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरओडब्ल्यू के दायरे में आने से रविकांत शर्मा, जगदीश शर्मा और मुरारी शर्मा का संयुक्त मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान का बड़ा हिस्सा धंस चुका है और शेष भाग भी असुरक्षित माना जा रहा है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर मकान को खाली कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मकान को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। प्रभावित परिवारों ने उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें