फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंतजार खत्म, आज मिलेंगे नगर निगम मंडी को नए पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
17 मई को हुए मतदान के बाद आज आएंगे नतीजे
विज्ञापन

14 वार्डों में 42 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड पार्षद चुनाव के नतीजों का इंतजार रविवार को खत्म हो जाएगा। 17 मई को हुए मतदान के 13 दिन बाद आज मतगणना के साथ 14 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद मतों से होगा। बैहना वार्ड में नामांकन वापसी के बाद चुनाव नहीं हुआ था। इसके अलावा 14 वार्डों में मतदान संपन्न हुआ था। चुनाव परिणाम का दिन नजदीक आते ही उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने-अपने स्तर पर जीत-हार का गणित लगाने में जुटे हैं। नगर निगम में सत्ता हासिल करने के लिए आठ पार्षदों का बहुमत जरूरी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, यदि एक-दो निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करते हैं तो नगर निगम में सत्ता गठन के समीकरण बदल सकते हैं।
मतगणना की तैयारी पूरी
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा हॉल में मतगणना होगी। 14 वार्डों के 36 मतदान केंद्रों की मतगणना के लिए 13 टेबल लगाए हैं। मतगणना तीन चरणों में पूरी की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई और पटाखों का इंतजाम
जीत को लेकर आश्वस्त कुछ उम्मीदवारों ने पहले ही मिठाइयों और पटाखों का इंतजाम कर रखा है। वहीं, कई प्रत्याशी अभी भी परिणामों को लेकर असमंजस में हैं और मतगणना पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम की सत्ता पर किसका कब्जा होगा, इसका फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें