फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हणोगी में दरकी पहाड़ी, 11 घंटे तक हाईवे पर फंसे रहे वाहन, बहाल हाेते ही निकाले

विज्ञापन
हणोगी के समीप खोती नाला में पहाड़ी दरकने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल पर बा​धित हो गया। मलबा हटाने मे
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच सफर जोखिम भरा है। शुक्रवार रात खतरे को देखते हुए हाईवे पर यातायात बंद कर दिया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे हणोगी के पास खोतीनाला में अचानक पहाड़ी दरक गई। मलबा एनएच पर आने के कारण करीब 11 घंटे बाद शाम छह बजे यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाला। फिलहाल छोटे वाहनों को राहत मिली है जबकि बड़े वाहन नागचला और सुरक्षित जगहों पर रोके गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब एक हजार वाहन एनएच पर फंसे थे। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला कुल्लू-मंडी के बीच समय स्लॉट के अनुसार चलते रहे। बड़े वाहनों के पास इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे एनएच बहाल होने पर बड़े वाहनों को खतरे को देखते हुए नहीं भेजा गया। मौके पर मलबा अधिक होने से खतरा अधिक है। मौजूदा समय में पंडोह से लेकर औट तक जगह-जगह पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने की घटना पेश आ रही हैं।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि विभाग की ओर से फिलहाल छोटे वाहनों को ही भेजने की जानकारी मिली है। फंसे छोटे वाहन सुरक्षित पुलिस निगरानी में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

...
प्रत्यक्षदर्शी बोले- मंजर था भयानक
प्रत्यक्षदर्शी मोनू राज ने बताया कि उनकी गाड़ी भूस्खलन वाली जगह से थोड़ी ही दूरी पर थी। अचानक भूस्खलन हुआ और पुलिस ने तुरंत यातायात रोक दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मचा गया। हर कोई पहाड़ी दरकने को अपने कैमरे में कैद करने में लग गया।
-
बीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पंडोह डैम से यातायात छोड़ा गया। यातायात पुलिस निगरानी में आगे बढ़ा। खोतीनाला के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरा। मंजर भयानक था, अगर कोई वाहन इसकी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
...
सतर्कता से टला बड़ा हादसा
पंडोह पुलिस के प्रभारी एसआई अनिल कटोच और हाईवे ट्रैफिक के कांस्टेबल चेत राम की सतर्कता से शनिवार सुबह खोतीनाला के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। खोतीनाला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होते ही दोनों ने तुरंत यातायात रोक दिया। वाहनों को पीछे हटाया गया। एनएन बंद होने के कारण खोतीनाला में मलबे के ऊपर से जान जोखिम डालकर लोग गुजरते रहे।
...
रात को बंद रहेगा यातायात
शनिवार रात को मंडी से कुल्लू के बीच एनएच पर यातायात बंद रहेगा। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए एनएचएआई पहले ही आग्रह कर चुकी है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में रात को पहाड़ी में हलचल नजर न आने और संभावित खतरे को देखते हुए यातायात बंद रहा। रात को मौसम को देखते हुए वाया कटौला मंडी कुल्लू मार्ग भी बंद रहा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें