फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में 12, 13 को सजेगा भक्ति का महासंगम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा, 108 लीटर गंगाजल और 1100 कमल पुष्प से होगा बाबा का शृंगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। छोटी काशी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ महादेव मठ मंदिर में सावन मास के उपलक्ष्य पर 12 और 13 अगस्त को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मंदिर के महंत एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रचार मंत्री देवानंद सरस्वती ने बताया कि 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर श्रद्धालु शिवा बावड़ी से पवित्र जल लाकर बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर 108 लीटर गंगाजल, 1100 कमल पुष्प, बेलपत्र और ललिता सहस्रनाम पाठ के साथ विशेष पूजन व अलौकिक शृंगार किया जाएगा। सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक कलश यात्रा व जलाभिषेक, शाम 5 से 7 बजे तक विशेष पूजन तथा रात 8 से 12 बजे तक भजन-संकीर्तन होगा। 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें