मंडी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों को दी जाने वाली मेंटीनेंस ग्रांट पर कट लग गया है। इसके चलते प्रति स्कूल को दी जाने वाली ग्रांट भी गत वर्ष के मुकाबले कम हो गई है। सरकारी ग्रांट कम होने की सूचना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों को दी जाने वाली मेंटीनेंस ग्रांट पर बजट कम आने की वजह से चालू वर्ष में प्रत्येक स्कूल को 6180 रुपये वार्षिक ग्रांट दी जाएगी, जबकि पूर्व में यह ग्रांट 7500 रुपये दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले के 338 हाई व वरिष्ठ स्कूलों के लिए डेढ़ करोड़ की ग्रांट मिली है। इसके तहत स्कूल व माइनर रिपेयर ग्रांट जारी कर दी गई है। स्कूल ग्रांट वर्ष में दो बार प्रति स्कूल को 25-25 हजार रुपये दी जाती है, जबकि माइनर रिपयेर ग्रांट 25 हजार रुपये दी जाती है। प्रथम चरण के तहत 128 स्कूलों को 64 लाख दोनों ग्रांट्स के तहत भेजा जा चुका है। वहीं, द्वितीय चरण में 97 स्कूलों को करीब 50 लाख भेजा गया है। वहीं, स्कूल के खाता नंबर उपलब्ध होने पर तृतीय चरण के तहत पैसा भेजा जाएगा।
डाइट ने सभी स्कूल प्रबंधन को बैंक खाता संख्या जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। यह ग्रांट्स केवल ऑनलाइन ही भिजवाई जा सकती है। ऐसे में खाता संख्या न उपलब्ध करवाने पर स्कूल प्रबंधन ग्रांट से महरूम रहेंगे।
बॉक्स
एसएसए का बजट कम आने के चलते मेंटीनेंस ग्रांट प्रति स्कूल कम हुई है। आरएमएसए के तहत स्कूल व माइनर रिपेयर ग्रांट भी जारी कर दी गई है। खाता संख्या उपलब्ध होने पर चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को ऑनलाइन ग्रांट्स भेजी जा रही है।.....हेमंत शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी मंडी।