फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटगढ़ में जीप पलटी, 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हटगढ़ में जीप पलटी, 13 लोग घायल
विज्ञापन

सुंदरनगर / नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के कोयला माता मंदिर हटगढ़ के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे जीप में सवार दो बच्चों समेत तेरह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही बल्ह थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लोअर बहली गांव के लोग जीप में सवार होकर कोयला माता मंदिर हटगढ़ दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मंदिर के समीप ही एक तीखे मोड़ पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में सवार लोअर बहली गांव निवासी मंगत राम, किन्नौरी देवी, लक्ष्मी देवी, अहिल्या देवी, कमला देवी, शिवम, सिमरन, मथुरा देवी, कलावती, हटगढ़ निवासी कला देवी, हिम्मत राम, पहलौटा निवासी रोशनी देवी और जीप चालक चुनी लाल घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बल्ह थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों के बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जीप सवार मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मंदिर के पास ही जीप पलट गई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें