फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर तैयार होंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्तर पर तैयार होंगे खेल मैदान
विज्ञापन

मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में आउटडोर व इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए तैयार किए जा सकें। चालू वित्त वर्ष में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 22 करोड़ बजट प्रावधान किया गया है। जिसमें 6 करोड़ 99 लाख रुपये आधारभूत ढांचा विकसित करने पर व्यय किए जाएंगे। 50 लाख रुपये व्यय कर ग्रामीण स्तर पर 50 खेल मैदान तैयार किए जाएंगे।
बुधवार को मंडी के पड्डल ग्राउंड में राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हाल ही में एशियन खेलों में हिमाचल की महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। सरकार ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 20 लाख, रजत पदक विजेता को 10 लाख तथा कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को छह लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक कमल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा सुशीला सौंखला, एडीएम पंकज राय, संयुक्त निदेशक सुमन रावत, उप निदेशक आरएस नेगी, पूर्व निदेशक टीएल वैद्य, जिला खेल अधिकारी वेद उपाध्याय, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर और द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें