नेरचौक (मंडी)। बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरू नाला के समीप स्कूटर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्म सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी रिग्गल राजगढ़ अपने स्कूटर से घर जा रहा था कि अचानक दरू नाले के पास स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे गंभीर चोट आने से कर्म सिंह की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पंचायत सदस्य केदार नाथ पुत्र जीवा नंद घटनास्थल पर पहुंचा तथा पुलिस को सूचित करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कर्म सिंह को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर डीएसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि पुुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार को जिला अस्पताल मंडी में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।