फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला नगर निगम चुनाव में माकपा की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंडी। प्रदेश की एकमात्र नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर माकपा का कब्जा होने पर प्रदेश भर में वामपंथी दलों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मंडी में कामरेडों ने रैली निकाल कर ढोल की थाप पर जीत का जशभन मनाया। वहीं पर पटाखे चलाकर और लडडू बांट कर खुशी का इजहार किया।
सोमवार को मंडी शहर में माकपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर राजधानी में प्रदेश सरकार की नाक के नीचे से नगर निगम के महापौर व उप महापौर पद पर कब्जा करने की खुशी में मंडी शहर में रैली निकाली। वहीं पर नेरचौक में भी माकपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर कब्जा करने की खुशी में लड्डू बांटे और पटाखे फोड़े। इस मौके पर नेरचौक बाजार में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर माकपा नेता परस राम ने कहा कि पहली बार नगर निगम के महापौर और उप महापौर के चुनाव सीधे तौर पर मतदान से हुए हैं। इसमें माकपा ने बाजी मारी। प्रदेश की मिनी विधानसभा के नाम से विख्यात शिमला नगर निगम में लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के प्रति अपना गुस्सा दिया है। वहीं पर माकपा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस और भाजपा से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में माकपा अब तीसरे विकल्प के रूप में उबर कर सामने आ रही है। आने वाले विस चुनावों में माकपा तीसरा विकल्प खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसका संकेत नगर निगम के चुनावों में मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें