फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमादम मस्त कलंदर... पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के जिला स्तरीय कुथाह मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटियों का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। पहाड़ी गीतों के साथ साथ फिल्मी नगमों ने भी देर रात तक दर्शकों का समा बांधे रखा। प्रथम संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान लाल सिंह ने शिरकत की। रिदम म्यूजिकल ग्र्रुुप मंडी के कलाकारों ने दमादम मस्त कलंदर पंजाबी गीत गाकर युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।
संध्या की शुरूआत गोपाल म्यूजिकल ग्रुप थुनाग ने की। ग्रुप के कलाकार गोपाल सिंह ने भक्ति रस छोड़ते हुए शिव शंभू के गीत ऐसी सुबह ना आए, ऐसी शाम न आए प्रस्तुत कर जंजैहली घाटी को शिवमयी कर दिया। थुनाग की सुनीता भारद्वाज ने लछी- लछी लोक गलांदे, दुनिया में लोगों को धोखा होता है और अनेक नान स्टाप पहाड़ी गीत गाकर धूम मचा दी। हेमराज शर्मा म्यूजिकल ग्रुुप बंजार के कलाकार हेमराज शर्मा ने भीमाकाली मंदिरा टेकना माथा, छोडी दे टेलीविजना बांकिये, साहिबा रे होटला, केऊ देशा गो आई लो कैढे नखरे तेरे, बिंदू तेरे नखरे, शोभला हिमाचल हमारा, आए बुशहरी आए सराजे, म्हारे देशा रा दिल हो दिल्ली रे समेत अनेक पहाड़ी गीत प्रस्तुत करके जंजैहली घाटी के लोगों को मदहोश कर दिया। इसके बाद रूप सिंह म्यूजिकल ग्रुुप लंबाथाच ने इक अधीया मंगाई जा और लाइक राम की नाटी गाकर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह म्यूजिकल ग्रुप केवलीधार ने ओ लाडी शानता, साहिबा री बीबीये झूरी री नाटी नाटियां गाकर युवाओं को नचाया। रोहित ठाकुर रूमणी ने नान स्टाप गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। रूमणी ने गांव धार पांदे रा तेरा, लाडी सरजूए, तेरा मेरा प्यार अडिये, नाशपाती री कलमा, ऐस गराएं देया लंबरा हो, बोतला फूटी हाए रे नातियां, नीलू तेरे नखरे, पाखली शोहरीये नाटियों ने धूम मचाई। स्मृति और रोहित के नृत्य ने भी दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। संध्या के दौरान वायस आफ हिमालया गीता भारद्वाज की बहन सुनीता भारद्वाज ने मंच से देश वासियों को उसकी बहन को सोनी टीवी इंडियन आइडल कार्यक्रम में वोट देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें