फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमर्जी से बस चलाने से हुआ केऊली हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। निजी बस मालिक की मनमर्जी से बस चलाने से बुधवार को केऊली सड़क हादसा घटा। निजी बस मालिक दो बसों के टाइम को पिछले कई दिनों से एक बस से कवर कर रहा था। हर रोज बस में 70 से 85 यात्री सफर करते थे। बस की छत्त भी यात्रियों से भरी रहती थी।
विज्ञापन

बुधवार को भी बस में करीब 96 लोग सवार थे और बस केऊली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 85 से अधिक घायल हैं। वहीं करसोग के तत्तापाणी में हुए सड़क हादसे के पीछे बस में खराबी बताई जा रही है। बस चालक पहले कह रहा था कि बस में खराबी है, लेकिन क्या करें उच्च अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। बस कंडक्टर के न होने के चलते टिकट काटने वाले बाबू को भेजा गया था, जिसकी मौत हो गई।
केऊली सड़क हादसे में घायल लोगों के परिजनों में नरोत्तम सिंह, नरेंद्र कुमार, तेज सिंह, देविंद्र कुमार सहित अन्य लोगाें का कहना है कि कल्थणी से मंडी के लिए सुबह एक ही मालिक की दो बसों का टाइम है। बस मालिक ने अपनी कमाई के लिए छह बजे वाली बस को बंद कर रखा है। सात बजे वाली बस से दो टाइम की सवारियां ला रहा है। ओवरलोडिंग के कारण केऊली के पास उक्त घटना घटी। करसोग में घटे हादसे के पीछे बस की खराबी बताई जा रही है। हादसाें का कारण कोई भी हो, लेकिन सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

...
बाक्स...
सीटी स्कैन मशीन खराब
मंडी। जोनल अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के चलते लोगों को आपातकाल में निजी क्लीनिकों में टैस्ट के लिए भेजना पड़ा। जोनल अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन पिछले दो साल से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें