मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जारी चमन लाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को थर्ड आईआरबीएन, स्टार एकादश, सिंह गारमेंट्स ने जीत दर्ज की। थर्ड आईआरबीएन ने वे वाच को शिकस्त लगाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए थर्ड आईआरबीएन पंडोह ने निर्धारित 12 ओवराें में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रनाें बनाए। लियाकत अली ने 30 गेंदाें में शानदार 83 बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वे वाच की टीम निर्धारित लक्ष्य का आधा रास्ता भी तय नहीं कर पाई तथा महज 60 रनाें पर आल आउट हो गई। थर्ड आईआरबीएन ने 96 रनसे जीती।
दूसरे मैच में स्टार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 119 रन बनाए। इंद्र 26, सुनील 16 रन बनाए। जवाब में डीके एकादश की टीम 85 के स्कोर पर सिमट गई। स्टार एकादश ने 34 रनों से मुकाबला जीता। इधर, तीसरे मुकाबले में सिंह गारमेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। अभिनव 32, सकुन सैनी ने 24 रनों की पारी खेली। जवाब में विलेजर एकादश 8 विकेट पर महज 68 रनों का आंकड़ा ही छू सकी। सिंह गारमेंट्स ने 34 रनों से जीत दर्ज की।