फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर हिमाचल बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छाए मंडी के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हाल ही में हमीरपुर में हुई बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मिस्टर हिमाचल 2012 में मंडी के युवक छाए रहे। मंडी के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 किग्रा भार वर्ग में हरीश कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी भार वर्ग में नितीश गोयल द्वितीय, 70 किलो भार वर्ग में सुखराम ठाकुर द्वितीय, 65 किलो वर्ग में राजेश सैनी तृतीय तथा 60 किलो भार वर्ग में सुरेंद्र ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। इधर, फिटनेस जिम के संचालक एवं कोच रियाज़ खान का कहना है कि आगामी समय में उन्हें मंडी के युवाओं से और अधिक अपेक्षाएं हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें तथा स्पोर्ट्स गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें। इसके अलावा खान पान का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। शरीर को कसरत के मुताबिक डाइट मिलनी जरूरी है। अन्यथा इसके विपरीत परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें