फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे को बदलने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। ऐतिहासिक तत्तापानी तीर्थ स्थल में बस अड्डे को बदलने पर लोग भड़के हुए हैं। बारे दो स्थानीय नेता आमने सामने खड़े हो गए हैं। एक नेता बस अड्डे को अपने होटलों के सामने स्थापिता करने के लिए जोर लगा रहा है। मौजूदा समय में जिस जगह पर बस अड्डा बना है। उसकेचारों ओर व्यापारिक संस्थान और एक निजी होटल है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे को आधुनिक बस अड्डे का रूप दिया गया है। लेकिन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता बस अड्डे को अपने होटल के सामन लाना चाहते हैं। उक्त नेता ने सरकार से स्थानांतरण के आदेश भी जारी करवा दिए हैं।
इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत तत्तापनी के प्रधान नंदलाल, उप प्रधान प्रेम कपिल, दया राम, गोविंद राम, चिरंजी लाल गौतम, सुभाष और सहित दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री मनसा राम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर कड़ा रोष जताया है। आरोप लगाए हैं कि उन्होंने चार वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता से कोर वादे किए हैं। लोगों ने सरकार को चेताया है कि यदि तत्तापानी और करसोग के बस अड्डों पर राजनीति की गई तो परिवहन मंत्री का यहां आने पर घेराव किया जाएगा और वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें