फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप सदस्य श्याम लाल के बयान से उखड़ी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा मंडलाध्यक्ष एवं जिप सदस्य श्याम लाल ठाकुर के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है । इसमें उन्होंने सदर के विधायक अनिल शर्मा और पूर्व संचार मंत्री सुख राम पर जिप वार्ड दुदर, भ्रौण और बड़ोग गांवों की अनदेखी करने की बात कही।
विज्ञापन

सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया ने कहा है कि सदर क्षेत्र के विकास का पूरा श्रेय अनिल शर्मा और पंडित सुखराम को जाता है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में आज तक क्षेत्र के विकास की अनेदखी ही की है। जो जनता का दिल जितने में नाकाम रही है। जहां तक बढ़ोग सड़क का सवाल है वह सड़क गठबंधन सरकार के दौरान अनिल शर्मा ने सांसद निधि से तैयार करवाई थी।
गुलेरिया ने कहा कि शर्मा ने अपने जन संपर्क अभियान के दौरान उक्त गांवों के लोगों के आग्रह पर यहां कलवर्ट बनाने की मांग की थी। इसे विधायक ने तुरंत लोनिवि को वहां कलवर्ट लगाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवा कर टेंडर प्रक्रिया करवाई थी। श्याम लाल उक्त गांवों में लोगों के बीच जाकर झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने श्याम लाल को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह की अनावश्यक बयानबाजी न करें। क्षेत्र की जनता शर्मा के विकास कार्यों से भली भांति परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें