फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी श्रमिकों की हड़ताल 32वें भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। ब्यास सतलुज लिंक परियोजना पंडोह में कार्यरत बीबीएमबी के दैनिकभोगी श्रमिकों का क्रमिक अनशन 32वें दिन प्रवेश कर गया। अभी तक प्रबंधन ने न ही मजदूरों की मांगें मानी न ही किसी भी मजदूर नेता को वार्ता के लिए बुलाया। मजदूरों का कहना है कि पंडोह में बीबीएमबी के किसी भी उच्च अधिकारी के आने पर उसका घेराव करेंगे। काले झंडों से उनका स्वागत किया जाएगा। बुधवार को रामलाल और ठाकुर दास क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन पंडोह के प्रधान चुनी लाल एवं सचिव राम सिंह ने कहा कि अब परियोजना के मजदूरों के सब्र का बंाध टूट चुका है। अनशन के 32 दिन बाद भी बीबीएमबी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया है। जबकि मुख्य अभियंता सुंदरनगर, अध्यक्ष भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड चंडीगढ़ ने यूनियन की मांगों पर बात करना भी उचित नहीं समझा। श्रमिक सेवक राम, केवल कृष्ण, रामलाल, टिकम राम, किशन चंद, आलम राम एवं संयुक्त सचिव मेहरदीन, ग्राम पंचायत पंडोह के प्रधान नरेश शर्मा आदि ने बीबीएमबी प्रबंधन बोर्ड एवं उपायुक्त मंडी से आग्रह किया है कि श्रमिकों की मांगों पर विचार करके जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें