फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शातिरों के खाते फ्रीज कर पीड़ितों को लौटाए 97.89 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2024 में दर्ज हुए 39 मामलों में 7.44 करोड़ की हुई थी ठगी
विज्ञापन

इन मामलों में साइबर पुलिस स्टेशन मंडी की टीम दिल्ली व गुजरात से दबोचे हैं पांच आरोपी
सोशल मीडिया को हथियार बनाकर लोगों को ठग रहे शातिर, रहें अलर्ट
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी ने वर्ष 2024 में पहली जनवरी से लेकर आज तक दर्ज 39 मामलों में शातिरों के खातों में रखी गई 1.18 करोड़ धनराशि को फ्रीज करवाया है। करीब 97.89 लाख रुपये की धनराशि अपराधियों के खातों को फ्रीज करके पीड़ितों को लौटईा गई है। इसके अलावा साइबर पुलिस टीम ने दिल्ली, गुजरात व अन्य राज्यों से इन मामलों में संलिप्त पांच आरोपियों को भी दबोचा है। 2024 में दर्ज 39 मामलों में ठगी हुई धनराशि 7.44 करोड़ रुपये है। अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया को हथियार बनाकर शातिर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अलर्ट रहना जरूरी है।
थाना में पंजीकृत सभी केसों में जांच के बाद यह देखने में सामने आया है कि शातिरों ने नए तरीकों से लोगो को सोशल मीडिया व्हाट्स एप, फेसबुक और टेलीग्राम के माध्यम से स्टॉक मार्केट में निवेश करने या शेयर खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की है। स्टॉक मार्केट में निवेश करने या शेयर खरीदने के लुभावने ऑफर देकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य तरीकों से भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें अब व्यक्ति के नाम वाले कुरियर में संदिग्ध सामान मिलने की सूचना देकर कार्रवाई के नाम पर ठगने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी मध्य खंड के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। आम जनता से अनुरोध है कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति/नंबर से किसी सोशल मीडिया के ग्रुप में जोड़ा जाता है तो उस स्थिति में तुरंत उस ग्रुप को छोड़ दें। इसी के साथ किसी भी तरह की निजी जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई ठगी का शिकार हो गया है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के नंबर 01905-226900 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें