फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वातावरण में 97 फीसदी नमी, बारिश न होने पर सता रही उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में मानसून सीजन में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में 93 से 97 फीसदी नमी रिकॉर्ड की गई। इसका मतलब है कि हवा में पानी की मात्रा बहुत अधिक है। बारिश न होने पर उमस ने भी सताना शुरू कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को दिन में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियंस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियंस रिकॉर्ड किया गया। सराज, जोगिंद्रनगर समेत उपरी इलाकों में रात के समय तापमान 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 11.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। गोहर में सबसे ज्यादा 32.0 मिमी, जोगिंद्रनगर में 25.0 मिमी, करसोग में 14.4 मिमी, बिजाई में 10.4 मिमी, पंडोह में 10.0 मिमी, सुंदरनगर में 6.3 मिमी, मंडी में 2.2 मिमी ओर जंजैहली में 1.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम बना रहने का आंदेशा जताया है।

.....
चार साल से अक्तूबर में होती आई है विदाई
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पिछले चाल साल से मानसून की विदाई सितंबर में होती आई है। 2020 में 30 अगस्त को मानसून की विदाई हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर के बाद मानसून सामान्य पड़ जाता है। 2021 में मानसून की विदाई 10 अक्तूबर, 2022 में तीन अक्तूबर, 2023 में छह अक्तूबर और 2024 में दो अक्तूबर को मानसून की विदाई हुई थी। ऐसे में जिला वासियों को डेढ़ माह और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें