सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। जोनल अस्पताल में शनिवार पहुंचे 53 नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद कुल 18 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 14 लोग डैहर क्षेत्र के और 4 लोग बिलासपुर जिला से संबंधित है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पीड़ितों का उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमें क्षेत्र में रोजाना लोगों के घरों में जाकर मच्छरों का लारवा तलाश कर उसे नष्ट कर रही है। इसके बाद भी डेंगू नियंत्रण में नहीं आ रहा है। एक माह से अधिक समय में इस क्षेत्र के डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 180 के पास पहुंच गई है। हालांकि पुराने मरीज स्वस्थ हैं, लेकिन नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग का दावा कि डेंगू पर नियंत्रण है, पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
...
12 घरों में लारवा किया नष्ट : डॉ. दिनेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि मंगलवार को डैहर से 32 रक्त के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। उन्होंने बताया विभाग कि टीम ने मंगलवार को डैहर में 35, सोहर में 39 व जांबला में 34 घरों की जांच की है। जांच में 12 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है।