फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी नाबालिग को पुलिस ने 3 घटों में ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भागी नाबालिग को तीन घटों में ढूंढ निकाला
विज्ञापन

मेडिकल के बाद किया परिजनों के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। नाराजगी के चलते घर से गायब नाबालिग छात्रा को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढकर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। सदर थाने में परिजनों ने नाबालिग के गायब होने की सूचना करीब दस बजे दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पुलिस स्टेशनों में लापता लड़की के बारे में जानकारी दे दी, लेकिन एक बजे तक पुलिस ने जाल बिछाते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलेंस के माध्यम से नाबालिग को ढूंढ निकाला। पुलिस मामले में 363 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मां की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। नाबालिग की सहेलियों और रिश्तेदारों से संपर्क करना शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस को क्लू मिला कि घर से भागी लड़की एक सहेली के संपर्क में है। उसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलेंस शुरू की। इस दौरान पता चला कि लड़की अपनी एक सहेली से बात कर रही है, लेकिन वह अपनी लोकेशन नहीं बता रही है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के माध्यम से मंडी एरिया में सर्च आपरेशन शुरू किया और एक लड़की के माध्यम से नाबालिग को एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया। इस तरह 3 घंटों में ही लड़की को ढूंढ लिया गया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी नाराजगी के चलते घर से अपनी मर्जी से भागी गई है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ठाकुर ने कहा कहा कि शिकायत के तीन घंटे के बाद ही पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें