फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हादसे के 11 घायल मंडी अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसे में घायल हुए आलोक भारती पब्लिक स्कूल मंडी के 18 विद्यार्थियों और शिक्षकों को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इसमें कुछ विद्यार्थियों को रविवार देर रात को ही घर भेज दिया था जबकि कुछ विद्यार्थियों को सोमवार को छुट्टी मिली। सोमवार को अस्पताल में घायलों का कुशलक्षेम जानने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। बच्चों के दर्द से रोता देख रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

जिन घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है उन्हें चेकअप के लिए एक हफ्ते के बाद बुलाया गया है। हफ्ते बाद फिर से उनकी जांच होगी। जबकि 10 बच्चे और एक शिक्षक अब भी जोनल अस्पताल में दाखिल है। उनका यहां उपचार चल रहा है। एक छात्रा महक (13) को मंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।

18 बच्चों और एक शिक्षक को छुट्टी : अधीक्षक
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जोनल अस्पताल मंडी टीसी महंत ने कहा कि हादसे में घायल 18 बच्चों और शिक्षकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक छात्रा को आईजीएमसी रेफर किया गया है। जबकि 10 बच्चे और एक शिक्षक जोनल अस्पताल में दाखिल है। घायलों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें