फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर में डेंगू के मामलों में आई कमी, छह मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन राहत की बात है कि उनमें अब कमी आई है। शुक्रवार को 6 लोग डेंगू पाजिटिव निकले हैं। इसमें चार डैैहर और दो बिलासपुर के हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने डैहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 लोगों के रक्त के नमूने जांच को लिए थे। इनका शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में टेस्ट किया गया। सिर्फ चार में ही डेंगू के लक्षण मिले हैं। शुक्रवार को 37 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिए हैं। इनका शनिवार को जोनल अस्पताल में टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों को डेंगू से बचाव बारे जागरूक किया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने राजकीय हाई स्कूल अलसू का दौरा कर वहां पढ़ने वाले बच्चों को डेंगू से बचने के तरीके बताए और इस बारे में अपने परिवार और आसपड़ोस के सदस्यों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। सुंदरनगर के पुराना बाजार में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने माध्यमिक पाठशाला में जाकर बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से अपने स्कूल और घरों के आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।
...
37 लोगों का आज आएगी रिपोर्ट
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया वीरवार को लिए गए नमूनों में डैहर के 4 लोगों को डेंगू पाया गया जबकि दो लोग बिलासपुर के हैं जो डेंगू पीड़ित हैं। शुक्रवार को डैहर में 37 लोगों के सैंपल जांच को लिए हैं, जिनकी क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की लैब में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें