फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का आज होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुख्य डाकघर मंडी में एसएसपी आरके चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार डाक सेवाएं डिजीटल होने जा रही हैं। डाक विभाग शनिवार से मंडी में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ करने जा रहा है। मंडी जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में शनिवार को सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल इस बैंक का उद्घाटन करेंगे। वह मंडी में पत्रकारों को संबोधित कररहे थे।
विज्ञापन

कहा कि दोपहर बाद होने वाले इन उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद 3 बजे से शाखाओं में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनाया जाएगा। सेरी मंच पर भी लाइव होगा। उधर, बैंक से लोगों को जोड़ने के लिए डाक विभाग मंडी ने शहर में रोड शो भी किया और लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं रेहड़धार में विधायक जवाहर ठाकुर, बिजणी में भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, ननावां में जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर व बीडीसी सदस्य भुवनेश ठाकुर तथा पधियूं में भाजपा मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर सेंटर का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें