फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन कौशल ने चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कलौहड़ के शीतला माता मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ब्यूरो मंडी व चंबा इकाई द्वारा इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रोमिला देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि शिविर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अमन कौशल ने प्रथम, अक्षित ने दूसरा और व परमजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में जनता से दस सवाल जवाब भी किए। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जयवंती, अमन कौशल, गीता देवी, इंद्रा देवी, विमला देवी, प्रभा देवी, राजकुमारी व पुष्पा देवी तर्क-वितर्क में आगे रहे। बीडीओ ऑफिस सुंदरनगर से खंड समन्वयक प्रेम सिंह ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जागरूक किया। तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर निर्मला देवी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान शीला देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चमन राही, चंबा इकाई के तकनीकी सहायक ठाकुर सिंह, मिलाप चंद राणा, मंदिर कमेटी प्रधान मिलाप चंद राणा, रेडियो एवं टेलीविजन कलाकार नागेंद्र भारद्वाज, गोजू रियू कराटे डू सौफ इंडिया के तकनीकी निदेशक हंसराज व सैंसाई कृष्ण चंद भूपी सहित आंगनबाड़ी वर्कर व महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें