फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 देवी देवताओं के बजंतरियों ने किया वाद्य कला का प्रदर्शन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में बजंतरी प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। पहले दिन बजंतरी प्रतियोगिता के पहले राउंड में 92 देवी देवताओं के सैकड़ों बजंतरियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। फर्स्ट राउंड के विजेता बजंतरी दूसरे राउंड में 19 फरवरी को वाद्य कला का प्रदर्शन करेेंगे। वहीं, फाइनल राउंड का आयोजन 20 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

सर्वदेवता सेवा समिति मंडी के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के पहले राउंड में 92 देवी देवताओं के बजंतरियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। यह प्रतियोगिता तीन राउंड में आयोजित होगी। द्वितीय और फाइनल राउंड के लिए प्रथम राउंड से प्रतिभागी बजंतरियों का चयन होगा। सुबह दस बजे से कॉलेज परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता देर शाम सवा पांच बजे तक चलती रही। हर देवी देवता के बजंतरियों को दस मिनट का समय दिया गया है। जिसमें बजंतरियों ने अपने वाद्य कला का सराहनीय प्रदर्शन किया है। गत वर्ष भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी बजंतरियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें