फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपने स्तर पर तुरंत बजट खर्च कर सकेंगे पार्षद

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। बरसात के दौरान वार्ड में होने वाले नुकसान की त्वरित मरम्मत को बजट के लिए अब पार्षदों को माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। मौके पर पार्षद तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करके लोगों को राहत पहुंचा सकेंगे। शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक में प्रत्येक वार्ड पार्षद को एक एक लाख कंटीजेंसी फंड में देने का निर्णय लिया गया है। जिसे वह बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए अपनी मर्जी से खर्च सकते हैं। इसके अलावा बैठक में शहर की गलियों में जरूरत के मुताबिक रेलिंग, नालियों पर ग्रेटिंग और चैनलिंग का फैसला भी बैठक में लिया गया ताकि, संकरी गलियों में हादसे न हों और नालियां चॉक होने से गंदगी भी न पसरे। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसडीएम सदर एवं कार्यकारी अधिकारी डा मदन कुमार भी बैठक का हिस्सा बने। नगर परिषद अध्यक्ष ने बैठक में पार्षदों को आश्वास्त किया कि सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाया जाना ही नप की प्राथमिकता रहेगी तथा पार्षदों के कहे अनुसार कार्य होंगे। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सिमरन जीत कौर, नेहा कुमारी, जितेंद्र शर्मा, माधुरी कपूर, निर्मला शर्मा, उर्मिला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर, नीलम शर्मा, राजेंद्र पुरी, हितेश मल्होत्रा, मोती लाल, हेमलता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्णय-01
इंदिरा मार्केट में लो मुफ्त वाई फाई का मजा
अब लोगों को इंदिरा मार्केट में मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के सौजन्य से इंदिरा मार्केट को वाई फाई बनाया जाएगा। यह व्यवस्था शीघ्र शुरू होगी। इससे इंदिरा मार्केट परिसर एवं आसपास के लोग इस वाई फाई तकनीक का फायदा उठा सकेंगे।
निर्णय-02
किराया न देने वालों पर कार्रवाई तय
बैइक में नगर परिषद की दुकानों में कुंडली जमाए बैठक कारोबारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया। कहा गया कि इंदिरा मार्केट और अन्य दुकानदार तथा खोखाधारक जो नगर परिषद का किराया अदा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नगर परिषद सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

निर्णय -03
आज से अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई शुरू
शहर में बढ़ रहे अवैध होर्डिंग पर नगर परिषद ने कड़ा संज्ञान लिया। नगर परिषद ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अवैध होर्डिंग्स को हटाने के तुरंत प्रभाव से आदेश दिए हैं। इसके लिए आज से नगर परिषद अभियान शुरू करने जा रही है। बैठक में तर्क दिया गया कि अवैध और बेतरतीब होर्डिंग्स की वजह से शहर की सुंदरता पर दाग लग रहा है। जिसे तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए।
निर्णय-04
घर घर जागरूक करने का निर्णय
गृहिणी सुविधा योजना के बारे मेें लोगों को जागरूक करने के लिए वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार दो साल तक एलपीजी सुविधा देगी। इसके अलावा सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं होने वाले उन परिवारों को एलपीजी कनेक्शन और गैस स्टोव प्राप्त करने के लिए सुरक्षा राशि भी प्रदान करेगी।

इन मुद्दों पर विरोध
पहले जैसी करो ट्रैफिक व्यवस्था
नगर परिषद की बैठक विक्टोरिया पुल से चौहटा बाजार तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था पर खूब निशाना साधा गया। पार्षदों ने एकसुर में नई व्यवस्था को बंद कर पुरानी व्यवस्था को लागू करने का आह्वान किया। जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस वन-वे ट्रैफि क व्यवस्था से खलियार एवं पुरानी मंडी व समखेतर के बाशिंदे बुरे ढंग से प्रभावित हुए हैं।

अस्पताल की दुकानों पर विवाद
अस्पताल मार्ग पर स्थित कुछ दुकानों को खाली करवाने के नोटिस पर भी कुछ पार्षदों ने विरोध के स्वर बुलंद किए। पार्षद अलकनंदा हांडा ने कहा कि बिना विस्थापन के किसी का रोजगार नहीं छीना जा सकता है। यह कारोबारी दो दशकों से इन्हीं दुकानों को चलाकर परिवार का पेट पाल रहे हैं। एकदम इन दुकानों को खाली करवाकर इनके रोजगार को नहीं छीना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें