फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेश्चू मेले में झंडा रस्म को उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर के तीन दिवसीय राज्यस्तरीय छेश्चू पर्व का विधिवत समापन अतिरिक्त उपायुक्त मंडी राघव शर्मा ने सोमवार को किया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उन्होंने कहा कि रिवालसर की धरती की पूरी दुनिया में अलग पहचान है।
विज्ञापन

तीन धर्मों के कारण इसे त्रिवेणी के नाम से जाना जाता है। मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं। निगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में पवित्र झंडा चढ़ाने की धार्मिक रस्म में बौद्धिष्ट श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की। छेश्चू धार्मिक पर्व में झंडा चढ़ाने की रस्म को बौद्ध धर्म के अनुसार महत्वपूर्ण धार्मिक कड़ी माना जाता है। बौद्ध श्रद्धालु की आस्था के अनुसार अपने मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिए अलग अलग रंगों और मंत्रोचारित झंडों को चढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में बौद्ध श्रद्धालुओं का भारी हुजूम निगमापा बौद्ध मंदिर में उमड़ा। समापन समारोह में महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। इस मौके पर एसडीएम बल्ह अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार रिवालसर जयमल सिंह, कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया, नगर पंचायत प्रधान लाभ सिंह, नगर परिषद नेरचौक की पार्षद सुमन चौधरी, रिवालसर नगर पंचायत पार्षदों सहित कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें