फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम के स्वागत को छोटी काशी तैयार

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकुर जयराम पहली बार बुधवार को गृह जिला मंडी की जनता से रूबरू होंगे। भाजपा के सिर रिकार्ड जीत का सेहरा बांधने वाला मंडी जनपद ऐसे मौके पर मंडी के सीएम से बड़ी घोषणा की उम्मीद करेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ यातायात, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के निदान की उम्मीद रहेगी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों की थाप पर सीएम जयराम पर आज छोटी काशी में फूलों की खूब बारिश होगी। छोटी काशी मंडी सीएम जयराम ठाकुर के आगमन के पूरी तरह से सज चुकी है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर सीएम जयराम ठाकुर की जनसभा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सीएम एनएच मनाली-चंडीगढ़ पर सलापड़ के समीप ही खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। बीच-बीच में वह स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं, मंडी में मंगवाई से वह ओपन जीप में सवार होकर छोटी काशी के जश्न में शरीक होंगे। सलापड़ सेे मंडी तक दर्जनों तोरणद्वार लगाए गए हैं। सलापड़ से लेकर, सुंदरनगर, नेरचौक में दर्जनों जगहों पर सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि मंगवाई से सीएम ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। सेरी मंच को सजा दिया गया है। यहां पर वह जनसभा को साढ़े तीन बजे के करीब संबोधित करेंगे। सेरी मंच पर लाइटिंग की गई है। इसके अलावा टारना माता मंदिर और बाबा भूतनाथ मंदिर में सीएम के आगमन पर हवन करवाया जा रहा है। सीएम के स्वागत में सेरी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सीएम जयराम ठाकुर पर बने गाने भोले माणुआ जयराम पर सैकड़ों लोग नाटी डालेंगे। सेरी मंच में जनसभा के दौरान मंडी जिला के सभी मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सलापड़ में सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार गृह जिला मंडी आने पर उनका सलापड़ सीमा पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर सलापड़ पुल पर विधायक राकेश जम्वाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जहां से सैकड़ों वाहनों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सुंदरनगर तक लाया जाएगा। सुंदरनगर शहर के पुंघ, ललित चौक, नगर परिषद कार्यालय के बाहर, पुराना बस स्टैंड, आईपीएच कार्यालय, बस स्टैंड, कंट्रोल गेट और नरेश चौक पर विशेष तौर पर सजावट कर तोरणद्वार लगाए गए हैं। सुंदरनगर भाजपा की ओर से लोनिवि के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के आगमन पर धाम का भी आयोजन किया जा रहा है।

नेरचौक में सीएम पर होगी फूलों की बारिश
नेरचौक में फूलों की बारिश के साथ सीएम का स्वागत किया जाएगा। व्यापार मंडल नेरचौक के पदाधिकारियों राकेश ठाकुर, संजय गुप्ता, अमृतपाल, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण ठाकुर ने कहा कि व्यापार मंडल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के स्वागत में वल्लभ कॉलेज जगमगाया
वल्लभ कॉलेज मंडी सीएम जयराम ठाकुर के आगमन पर जगमगाएगा। सीएम जयराम ठाकुर वल्लभ कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डा आईडी शर्मा ने कहा कि सीएम के स्वागत को लेकर कॉलेज में लाइटें लगाई जा रही है। हालांकि, उनका कॉलेज में आना अभी फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम से क्लस्टर यूनिवर्सिटी को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें