फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दानियों के अंशदान से पल रहे भराड़ू गोसदन में 70 मवेशी

Thu, 26 Dec 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के भराड़ू गोसदन का भवन व बांधे गए गोवंश। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के भराड़ू गोसदन में लावारिस गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। सालाना करीब 12 लाख के खर्च पर सरकार से पांच-छह लाख ही मिल रहे हैं। दानी सज्जनों और आसपास के लोगों के सहयोग से गोसदन में रखे गए 70 मवेशियों का पालन-पोषण हो रहा है।
विज्ञापन


गोसदन भराड़ू के कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि गोवंश के रखरखाव के लिए पांच कर्मचारी दानी सज्जनों ने तैनात कर रखे हैं। प्रति माह 25 हजार रुपये के वेतन की औसतन दर के तहत तीन से चार लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पशुओं को घास और पानी के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इनके स्वास्थ्य की जांच और सर्दियों में ठंड से बचाने के लिए भी लाखों का बजट दानी सज्जन उठा रहे हैं।
जोगिंद्रनगर से करीब 15 किलोमीटर दूर कस पंचायत के भराड़ू में गोसदन के दो मंजिला दो भवनों का निर्माण भी दानी सज्जनों ने करवाया है। निर्माणाधीन एक नए दो मंजिला भवन के लिए अनुमानित 20 लाख का बजट सरकार से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


भराड़ू गोसदन में लावारिस गोवंश को शरण दिलाने के लिए दानी सज्जनों का सहयोग लगातार मिल रहा है। सरकार से बड़ी मुश्किल से पांच से 6 लाख का बजट ही मिल पा रहा है जोकि पर्याप्त नहीं है।
- विजय जम्वाल, संचालक, गोसेवा सदन
गोसदन में गोवंश के भरण पोषण के लिए सरकार की ओर से स्वीकृत बजट के तहत अनुदान प्राप्त किया जा रहा है। भवन के निर्माण के अलावा अन्य सुविधाओं और संसाधनों पर मांगानुसार बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी है ताकि गोवंश के पालन पोषण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। -अरविंद शर्मा, उपमंडलीय पशु चिकित्साधिकारी

आनी के कराणा गांव में आयोजित शिविर में मौजूद बागवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें