फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 30 प्रतिशत वृद्धि के साथ 33.27 करोड़ में नीलाम हुए 64 ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला परिषद हाल मंडी में 9 और 10 अप्रैल को यूनिटों के साथ नीलाम होने से रह गए 134 शराब के ठेकों में से 64 ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई। 64 ठेके 25.58 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 30 प्रतिशत वृद्धि के साथ 33.27 करोड़ रुपये में नीलाम हुए।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में भ्यूली, थनेहड़ा, अस्पताल रोड, रिवालसर (एल-2 और एल-14), रत्ती पुल, लोअर कोटली, साईगलू, तलयाहड़, गोखड़ा, नेरचौक, नेरचौक रत्ती रोड, भंगरोटु (एल-2), भंगरोटु (एल-14), लूणापानी, रत्ती, गलमा, डडौर, मैरामसित-गलु, कलौहड़, कलौहड़ एनएच, कपाही, धनोटु, जरल, महादेव, नौलखा, अपर बैहली, कनैड, हटगढ़, करसोग, मेघली, बारल(एल-2), बारल (एल-14), सनारली, कुट्टी, बल्ह फिरनु कोटलू, पोखी, जोगिंद्र नगर, दहोग, भराडु, तमलैड, डलवान, पटरीघाट, अपर भांवला, बतैल, खुडला, खनोट, मटियारा, प्लासी, रोपा कालोनी, सरकाघाट, टिहरा रोड चौक, जमसाई, परसदा, पपलोग, चंदैश, तांदी गलु, तलयाहड़, पधयूं, भरजवाणु, सौण, पौंटा और नवाही के एल-2 और एल-14 ठेके नीलाम हुए।
नौलखा का एल-14 शराब का ठेका 278.78 प्रतिशत वृद्धि के साथ 47.25 लाख रुपये में बिका। इस ठेके का आरक्षित मूल्य 12.47 लाख रुपये रखा गया था। महादेव का एल-14 शराब का ठेका 212.12 प्रतिशत वृद्धि के साथ 47.25 लाख रुपये में बिका। इस ठेके का आरक्षित मूल्य 15.12 लाख रुपये निर्धारित था। जमसाई का 155.69 प्रतिशत, टिहरा रोड चौक का 152.80 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर पठानकोट चौक का 107.26 प्रतिशत, डोहग का 104.20 प्रतिशत वृद्धि के साथ ठेके नीलाम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें