फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में कैंपस इंटरव्यू में 63 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 30 Jun 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
इंटरव्यू में चयनित युवाओं के साथ स्टाफ के सदस्य और अन्य। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंद्रनगर में शनिवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कुल 65 प्रशिक्षुओं के साक्षात्कार लिए 63 चयन कर लिया। चयनित प्रशिक्षु जुलाई और अगस्त में कंपनी में ज्वाइनिंग देंगे।
विज्ञापन

आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि आईटीआई जोगेंद्रनगर में एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार किया गया। इसमें फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, बेल्डर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिप्लोमा मैकेनिकल, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी और अन्य ट्रेड्स के 65 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
इनमें से कुल 63 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 12,400 रुपये वेतन के अलावा ओवर टाइम प्रदान भी किया जाएगी। इस अवसर पर आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी लव कुमार, मूल राज, महेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें