फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडिय़ा और होशियार को न्याय दिलाने के करसोग में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में जन कल्याण एवं संघर्ष समिति करसोग के बैनर तले वन रक्षक होशियार सिंह की मौत मामले और गुड़िया रेप और हत्याकांड मामले में लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध रैली निकाली। करसोग के लोक निर्माण विश्राम गृह से निकली इस प्रदर्शन रैली में करसोग और सराज के ग्रामीणों, एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने गुड़िया के लिए इंसाफ तथा असली दोषियों को सजा दिलाने के लिए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही वनरक्षक होशियार सिंह मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लोगों ने जमकर गुबार निकाला। लोगों ने सीआईडी को जांच सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। संघर्ष समिति ने एसडीएम करसोग के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले की भी सीबीआई जांच करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति का कहना है कि प्रदेश पुलिस और सीआईडी मामले की सही दिशा में जांच नहीं कर रही है। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस और सीआईडी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इसलिए इस मामले को जल्द सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। जनसंघर्ष समिति सराज और करसोग आगामी 26 तारीख को सराज में महारैली का आयोजन कर रही है। जल्द ही यदि इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझी तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी। इस मौके पर श्याम सिंह चौहान, चिरंजीलाल, मोहन शर्मा, बिहारी लाल, पवन और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कपिल कुमार, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, विजय, पवन, ज्योति, काजल, अनिता, डिंपल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें