एसपीयू में ऑफलाइन काउंसलिंग का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के तहत आने वाले कालेजों के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑफलाइन काउंसलिंग मंगलवार को भी आयोजित की गई। दूसरे दिन तक 505 सीटों को भरा जा चुका है। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय को अभ्यर्थी प्राथमिकता दे रहे हैं। अभी तक सबसे अधिक 79 अभ्यर्थियों ने इस महाविद्यालय को तरजीह दी है। 31 जुलाई तक काउंसलिंग का सिलसिला जारी रहेगा।
दूसरे दिन के आंकड़ों के अनुसार अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 56, भारद्वाज शिक्षण संस्थान 12, गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन 33,जागृति टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर 39, करिश्मा एजुकेशनल सेंटर 17, कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन 67, लालजी बीएड कॉलेज गुटकर 36, लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन 18, एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर 79, मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन 42,नीलम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगिंद्रनगर 36,विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगला में 70 दाखिले हो चुके हैं। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित अवस्थी ने बताया कि बीएड प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। काउंसलिंग में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।