फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 15 लाख रुपये तक आंकी जा रही कीमत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिले में इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप सुंदरनगर पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान अमृतसर से मनाली जा रही वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। बरामद चिट्टे की बाजार में कीमत करीब 14 से 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुंघ फोरलेन क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान अमृतसर-मनाली रूट की वोल्वो बस को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस जब एक सीट पर बैठे युवक और युवती के पास पहुंची तो दोनों घबरा गए। संदेह होने पर उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनीश ठाकुर (36) निवासी जिला कुल्लू और अंशिता नेगी (18) निवासी मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों अमृतसर से चिट्टा खरीदकर कुल्लू ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हनीश नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। वहीं, युवती का आपराधिक रिकॉर्ड भी संबंधित पुलिस थाना से मंगवाया गया है।
विज्ञापन

हाल के महीनों में चिट्टा तस्करी के मामलों में महिलाओं और युवतियों की गिरफ्तारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में भी एक युवती की गिरफ्तारी ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें