फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उहल नदी में महाशीर मछली के 5 हजार बीज छोड़े, अवैध शिकार पर पूरी तरह रोक

विज्ञापन
मत्स्य विभाग महाशीर मछली के संरक्षण के लिए आईआईटी कमांद पुल के पास उहल नदी में महाशीर प्रजाति क - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में जैव विविधता को बचाने और रोजगार बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग की पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। मंडी जिले की उहल नदी में मत्स्य विभाग ने शनिवार को आईआईटी कमांद पुल के पास महाशीर मछली संरक्षण के तहत 5 हजार बड़े आकार के फिंगरलिंग्स का संचयन किया। यह बीज मत्स्य विभाग के मच्छयाल स्थित फार्म में तैयार किया गया था। सहायक निदेशक मत्स्य (मंडी) नीतू सिंह ने बताया कि यह पहल पर्यावरण रक्षक मंच के अनुरोध पर की गई है। महाशीर एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जिसके संरक्षण से नदी में जैव विविधता बढ़ेगी और भविष्य में स्थानीय रोजगार व ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग ने 50 सेंटीमीटर या उससे छोटी महाशीर के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जो लाइसेंसधारी मछुआरों पर भी लागू होगा। साथ ही अवैध मत्स्य आखेट पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और लोगों से प्रजाति संरक्षण में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें