फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धाठू लगाकर 500 महिलाओं ने डाली नाटी

विज्ञापन
जिला स्तरीय नलवाड़ मेले में एक साथ सैकड़ों महिलाएं एक साथ नाटीकर प्राचीन संस्कृतिक को जीवंत करत - फोटो : kathua
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के छठे दिन वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के खेल मैदान में 500 महिलाओं ने धाठू लगाकर नाटी डाली। इसी के साथ पुरातन संस्कृति को जीवंत किया। महानाटी में लगभग 20 महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लेकर प्राचीन संस्कृति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह महानाटी जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के छठे दिन आकर्षण का केंद्र रही। मेला मैदान में सुकेती नाटियों में महिलाओं ने एक साथ सामूहिक नाटी डाली। महानाटी में ग्राम पंचायत ममेल के प्रधान नारायण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नायब तहसीलदार करसोग शांता शुक्ला ने महानाटी में भाग लेने वाली महिलाओं को धाठू भेंट किए। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें