फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर नलवाड़ मेले पर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भंगरोटू नलवाड़ मेले के बाद अब धर्मपुर नलवाड़ मेले पर भी खतरा मंडराने लगा है। उपमंडल में 4 से 9 अप्रैल तक चलने वाले नलवाड़ व देवता मेले को लेकर इस बार न तो प्रशासन और न ही स्थानीय पंचायत मेला करवाने के लिए हामी भर रही है। इसके चलते अभी तक न तो मेले में आने वाले देवी-देवताओं को न्योता दिया गया है और न ही मेले की कोई भी बैठक हो पाई है। धर्मपुर नलवाड़ व देवता मेले को प्रशासन पिछले तीन चार वर्षों से करवा रहा है, लेकिन मेले को लेकर प्रशासन इस बार मनाही कर रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर नलवाड़ व देवता मेले को पिछले वर्ष जिला स्तरीय मेला घोषित कर दिया गया है। इस मेले में करीब दो दर्जन से ज्यादा देवी-देवता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। यहां के लोग धर्मपुर में मेला शुरू होने के बाद दशहरा और अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेलों में नहीं जाते हैं।
...
क्या कहते हैं स्थानीय पंचायत प्रधान
स्थानीय पंचायत प्रधान ठाकर दास का कहना है कि पंचायत ने मेले को करवाने के लिए प्रशासन को अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया है। अब मेला जिला स्तर तक पहुंच चुका है तो पंचायत के पास इतने बड़े स्तर पर मेला करवाने के लिए धन की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन स्वयं इस मेले को करवाए, पंचायत इसमें पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

...
18 मार्च को होगी बैठक: एसडीएम
एसडीएम धर्मपुर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय पंचायत प्रधान को मेला करवाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मेला करवाने के लिए मना कर दिया है। अब प्रशासन ने मेले को लेकर 18 मार्च को बैठक बुलाई है। इसमें बैठकर चर्चा की जाएगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें